भाजपा सरकार को गिराने की साजिश नाकाम, जनता ने करारा जवाब दिया – सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के औहर में कहा कि भाजपा द्वारा वोट की सरकार को गिराने के लिए जो प्रयास किए हैं, वह असफल रहे हैं। भाजपा का षड्यंत्र सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने का ही कार्य किया है।
उपचुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर कार्य किया जाएगा, ताकि प्रदेश की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा का भाजपा का चेहरा जनता के समक्ष बेनकाब हुआ है।
14 माह पहले जो लोग विधायक थे, उन्हें जनता ने अब घर बिठाया है। जनता ने भाजपा को करारा जबाव दिया है।
मुख्यमंत्री ने औहर में पर्यटन विकास निगम के होटल का शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *