ओकओवर पहुंचने पर नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, हिमाचल विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को सुबह 11 बजे विधानसभा में शपथ लेंगे।
कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर शिमला पहुंच गई हैं। हरदीप बावा ने सचिवालय जाकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की, जबकि कमलेश का ओकओवर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ओकओवर में समर्थकों ने नाटियां डालीं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। सैकड़ों लोग उनके स्वागत में जुटे रहें।
उपचुनाव में जीते 3 विधायकों के शपथ लेने के बाद विधानसभा समितियों में भी फेरबदल होगा। इसके तहत नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की समितियों में स्थान मिलने की संभावना है। विधानसभा में 2 बार हुए उपचुनाव के बाद अब विधानसभा सदन का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। यह बदलाव विधानसभा के मानसून सत्र में देखने को मिलेगा। विधानसभा में अब महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। पहले विधानसभा में रीना कश्यप एकमात्र महिला सदस्य थी। अब सत्ता दल कांग्रेस की सदस्य संख्या 40 और विपक्ष की संख्या 28 हो गई है। तीन सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में दो कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है।
नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को लेंगे शपथ
Related Posts
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का महत्वपूर्ण निर्णय: थ्री टेस्ला MRI मशीनों की खरीद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का महत्वपूर्ण निर्णय: थ्री टेस्ला MRI मशीनों की खरीद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र में…
धर्मशालाः एचआरटीसी धर्मशाला मंडल ने कमाए 206 करोड़
धर्मशाला: एचआरटीसी धर्मशाला मंडल ने वर्ष 2024 में जनवरी से दिसंबर तक 206 करोड़ रुपये की शानदार आय अर्जित की है। यह आय निगम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है,…