1 सितंबर से होने वाले बदलाव फर्जी कॉल से मिलेगा छुटकारा राजस्थान में 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
फ्यूल के दाम घटने ले फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है, फ्री में आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी

आज यानी 1 सितंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1691 रुपए का मिलेगा। वहीं टेलीकॉम रेगुलेशन में आज से बदलाव हुए हैं जिससे फर्जी कॉल और मैसेज रुक सकते हैं।

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में दाम अब 39 रुपए बढ़कर ₹1691.50 हो गए हैं। पहले ये ₹1652.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 38 रुपए बढ़कर ₹1802.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1764.50 थे। कोलकाता में ATF 100520.88 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रही थी, ये अब 4,222.44 रुपए सस्ती होकर 96,298.44 में मिलेगी। मुंबई में ATF के दाम 4,217.56 रुपए घटे हैं।