कांग्रेस सरकार महिलाओं को छलने का काम कर रही है: सुधीर शर्मा 

सुक्खू सरकार की महिलाओ को ₹1500 पेंशन देने की गांरटी को लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने निशाना साधा।  सुधीर शर्मा ने कहा, हिमाचल प्रदेश में ₹1500 के लिए दूसरी बार फार्म भरवाकर कांग्रेस सरकार महिलाओं को छलने का काम कर रही है।

पहले भी महिलाओं के फार्म भरवाए गए थे, लेकिन इन महिलाओं को 14 माह बाद भी पैसे नहीं मिले। सुधीर शर्मा ने कहा, भाजपा के संकल्प पत्र में हिमाचल और देश की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का विजन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *