कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस आरोप पर जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार  मंडी के साथ भेदभाव कर रही है को पूरी तरह झूठा करार देते हुए कहा है कि मंडी जिला के साथ तो उनके कार्यकाल में भेदभाव किया गया था।

केवल एक दो चुनाव क्षेत्रों को छोड़ कर मंडी जिला के 7 विधानसभा क्षेत्रों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंडी जिला में विकास कार्याे में तेजी लाई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह नहीं कर सकते।